Sat. Nov 7th, 2026

गैंगस्टर एक्ट में 7 महीने से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। रानीपोखरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 7 महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार था। पुलिस के आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थाना रानीपोखरी में एक जनवरी 2020 को गैंगस्टर एक्ट में मनजीत सिंह निवासी मिस्सरवाला थाना डोईवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में उसकी गैंग के शकील अहमद निवासी बाजावाला डोईवाला और बलवीर सिंह निवासी खैरी प्रथम मारखमग्राण्ट कोतवाली डोईवाला का नाम भी शामिल था। गैंग लीडर मंजीत सिंह 7 महीने से लगातार फरार चल रहा था। शनिवार को देहरादून के मिलन विहार से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *