किट्टी के नाम पर धोखाधड़ी, चार महिलाएं गिरफ्तार, गई जेल
देहरादून। किट्टी के नाम पर धोखाधड़ी करने की आरोपी 4 वांछित महिलाओं को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक साल से फरार चल रही महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया है।
किट्टी पार्टी के नाम पर ठगी करने वाली चार महिलाएं नेपाल की हैं। पटेलनगर थाने में उनके के खिलाफ 2019 में ठगी मुकदमा दर्ज हुआ। मुकदमा दर्ज होने पर वह नेपाल चली गई। तब से चारों फरार चल रही थी। नेपाल से उनके वापस आने की सूचना पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मनीषा खत्री (32), माधुरी खत्री पुत्री लाल बहादुर खत्री (24), मोहनी उर्फ मोना (27), मोनिका उर्फ मनी (29) चारों निवासी इंदिरा पुरी फॉर्म मोथरोवाला के रूप में हुई।
