कोरोना पॉजीटिव आज 369, हरिद्वार में सबसे अधिक 109
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से राहत नहीं मिल रही है। कम होने के बजाय संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। गुरुवार को 369 नए संक्रमित चिन्हित हुए। हरिद्वार ने सबसे अधिक 109 नए मामले चिन्हित हुए। जबिक, देहरादून में 68 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 8623 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3056 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 5427 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 102 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 9091 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 68, अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर 21, चमोली में 9, हरिद्वार में 38, नैनीताल में 33, पौड़ी गढ़वाल में 2, पिथौरागढ़ 2, टिहरी गढ़वाल में 30, उधमसिंहनगर 56 और उत्तरकाशी में 34 मरीज चिन्हित हुआ है।
