कोरोना : मौत 112, आज नए मामले 278, कुल 8901
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे है। शुक्रवार को 278 नए संक्रमित चिन्हित हुए। ऊधम सिंह नगर में सबसे अधिक 85 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8901 पहुंच गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 3020 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 5731 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 112 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 9498 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 21, चमोली में 1, चम्पावत में 7 , हरिद्वार में 20, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 34, पौड़ी गढ़वाल में 25, पिथौरागढ़ में 6, रुद्रप्रयाग में 4, टिहरी गढ़वाल में 16 और उत्तरकाशी में 6 मरीज चिन्हित हुआ है।

