Thu. Sep 3rd, 2026

कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। कर्ज से परेशान 35 वर्षीय युवक फांसी लगाकर जान दे दी। युवक गैस सप्लाय का काम करता था। पुलिस मृतक को कोरोनेशन अस्पताल ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मंगलवार की सुबह अनिल कुमार व सन्तराम निवासी-7 नम्बर हरबंसवाला ने थाना बसंत विहार थाना आकर घटना की जानकर दी। बताया कि उनके पड़ोसी गगन कुमार निवासी लेन नंबर 7 हरबंसवाला ने फाँसी लगा ली है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव को रस्सी के फंदे से खोलकर नीचे रखा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि गगन ने किचन की छत में लगी बल्ली पर रस्सी डालकर फांसी लगाई। मृतक आईटीबीपी सीमाद्वार में गैस सप्लाई का काम करता था। वह पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। कर्जा होने के कारण वह 5-6 दिनों से तनाव में था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *