Thu. Sep 3rd, 2026

15 अगस्त के मुख्य कार्यक्रम में 200 लोगों को शामिल होने का मौका, करना होगा पंजीकरण

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में सामान्य श्रेणी में 200 लोग शामिल हो सकते हैं। यदि आप शामिल होना चाहते हैं तो आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने लिंक जारी किया है। जो 200 लोग पहले रजिस्ट्रेशन करवाएंगे, उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन रेसकोर्स में आयोजित किया जा रहा है। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में सम्मिलित होने का मौका आम जनमानस को भी होगा। जो लोग कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। उनको अनिवार्य रूप से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। ऐसे लोग जिला प्रशासन की वेबसाइट https://dehradun.nic.in/notice/registration-of-passes-for-15-august-2020 पर दिये गये लिंक पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस लाइन में कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को देखते हुए पंजीकरण कराने वाले प्रथम 200 व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। बिना पंजीकरण कराये किसी भी व्यक्ति को समारोह स्थल पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *