Thu. Sep 3rd, 2026

क्वॉरेंटाइन सेंटर से भागा एक व्यक्ति, मुकदमा दर्ज, अब पुलिस पकड़ेगी

देहरादून। प्रेमनगर कंडोली में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर से बुधवार को एक व्यक्ति चकमा देकर भाग गया। वहां तैनात डाक्टर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस भागने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए अग्रसेन हॉस्टल कंडोली प्रेमनगर में क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में बाहरी राज्यों से आए 23 को रखा गया है। बुधवार को सेंटर में ठहरा हुआ थिरीमा ऋषि (54) सुबह स्वास्थ्य जांच व नाश्ते के समय गायब पाया गया। वह किस समय सेंटर से भागा इसका पता भी किसी को नहीं चला। डाक्टर की तरफ से तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *