Thu. Sep 3rd, 2026

स्वतंत्रता दिवस: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत बैलगाड़ी पर लगाएंगे तिरंगा, ढूंढेंगे हरिद्वार में सड़कें

हरीश रावत बैलगाड़ी पर लगाएंगे तिरंगा, ढूंढेंगे हरिद्वार में सड़कें

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत इस बार नए अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाने वाले हैं। उन्होंने तय किया है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर बैलगाड़ी पर तिरंगा लगाकर निकलेंगे। वह बैलगाड़ी से हरिद्वार के लंढौरा क्षेत्र में सरकार के विकास कार्य ढूंढेंगे।
हरीश रावत के मुख्य प्रवक्ता
सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को हरिद्वार जनपद में कार्यक्रम है। शाम 3 बजे रावत हरिद्वार जनपद के ढंडेरा से लंढोरा तक सड़कों को ढूँढने बैलगाड़ी पर तिरंगा झंडा लगाकर निकलेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *