Thu. Sep 3rd, 2026

कोरोना पॉजीटिव आज 497, ऊधम सिंह नगर, देहरादून, नैनीताल में ज्यादा मामले

देहरादून। कोरोना वायरस ने मंगलवार लंबी छलांग लगाई है। राज्य में 497 नए कोरोना पॉजीटिव चिन्हित हुए हैं। ऊधम सिंह नगर में सबसे ज्यादा 105 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। जबकि, देहरादून में 99 और नैनीताल में 98 नए कोरोना संक्रमित चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12961 हो गया है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 4024 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 8724 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 164 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 14216 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 99, अल्मोड़ा 04, बागेश्वर 10, चमोली में 00, चम्पावत में 22, हरिद्वार में 68, नैनीताल में 98, पौड़ी गढ़वाल में 39, पिथौरागढ़ में 01, रुद्रप्रयाग में 01, टिहरी गढ़वाल में 42, ऊधम सिंह नगर 105 और उत्तरकाशी में 08 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *