Thu. Sep 3rd, 2026

मुख्यमंत्री कार्यालय भी कोरोना की चपेट में, ओएसडी पाए गए कोरोना पॉजीटिव

देहरादून: मुख्यमंत्री कार्यालय में भी कोराना ने दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी गोपाल सिंह रावत कोराना पॉजिटिव पाये गये हैं। बताया जा रहा है कि गोपाल रावत की बेटी बाहर आई थी, इससे उनके परिवार के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसी को देखते हुए गोपाल रावत फिलहाल पिछले कुछ दिनों से सचिवालय और मुख्यमंत्री कार्यालय नहीं आ रहे थे।

गौरतलब है कि राज्य पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित उनका पूरा परिवार भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। एम्स में इलाज के बाद वह स्वस्थ हुए। यही, पूर्व पर्यटन मंत्री दिनेश धनै भी कोरोना पॉजीटिव हैं, उनका भी इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *