डीएम पहुंचे सूर्यधार झील, निरीक्षण में जताई संतुष्टि, काम तेजी से करने के निर्देश
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को सूर्याधार झील का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग को कम तेजी के साथ करने के निर्देश दिए। पूर्व में दिए गए निर्देशों के आधार पर हुए काम पा डीएम से संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नीतिका खंडेलवाल, एसडीएम ऋषिकेश वरुण चौधरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग डीके सिंह, ग्राम प्रधान गुडुल धर्मपाल सिंह, राज्यमंत्री वन पंचायत सलाहकार करण वोहरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नमित रमोला आदि मौजूद रहे।
जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का लिए जायजा

जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय भोगपुर (प्रथम) में रुर बन मिशन के तहत संचालित की जा रही स्मार्ट क्लास का भी जायजा लिया। विद्यालय भवन में आ रही सीलन को उन्होंने गंभीरता से लिया। साथ ही विद्यालय की मरम्मत के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए कि बरसात के बाद महादेव खाला में आई हुई सिल्ट हटाने का काम शुरू करे।
हॉट में स्थानीय व्यंजनों की बिक्री कराने के निर्देश

रानीपोखरी में रूरबन मिशन के तहत स्थापित किए जाने वाले हॉट/क्लस्टर का भी डीएम ने निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश दिए कि पर्यटकों को हॉट स्थल पर स्थानीय कल्चर से रूबरू कराने, स्थानीय उत्पाद और व्यंजन व्यंजनों की बिक्री करने की योजना पर काम करें।

एसडीएम कराएं पेड़ों को लापिंग

रूरबन मिशन के तहत जीवनवाला (डोईवाला) में बनाए जाने वाले पंपिंग स्टेशन का भी अवलोकन किया। इसी से सटे जीवनवाला प्राथमिक विद्यालय में जर्जर हुए पेड़ों की कटिंग व लॉपिंग करवाने के निर्देश एसडीएम को दिए गए।
