Sat. Nov 7th, 2026

बाहर से आने वालों की आईडी करें चैक, बिना रजिस्ट्रेशन वालों को न आने दें

देहरादून। एडीएम अरविन्द पाण्डेय ने शनिवार को आशारोड़ी चैकपोस्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चैकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की आईडी अनिवार्य रूप से चैक करें। साथ ही जिन लोगों ने उत्तराखंड आने के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है, उन्हें राज्य में न आने दें।

पांडेय ने अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के जनपद में प्रवेश के दौरान की जाने वाली स्वास्थ्य जांच, थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग आदि की व्यवस्थाएं भी जांची। मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग, मास्क लगाने के निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाने को कहा गया। उन्होंने निर्देश दिए पुलिस विभाग की ओर से उप निरीक्षक स्तर का कर्मचारी चैकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से रहे। साथ ही नायब तहसीलदार या राजस्व विभाग के किसी कर्मचारी को भी चैकपोस्ट पर अनिवार्य रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *