पिता के डांटने पर युवक ने खुद को लगाई आग, घर में मचा हड़कंप
देहरादून। बेटे के देर से घर आने पर उसे डांटना पिता को भारी पड़ गया। डांट ने नाराज बेटे ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इससे घर में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस 108 के माध्यम से उसे आनन फानन में कोरॉनेशन अस्पताल ले गई, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पटेलनगर थाना क्षेत्र के हरभाजवाला पाटियो में बुधवार की रात शुभम (25) पुत्र इसमपाल ने पेट्रोल डालकर खुद पर आग लगा ली। पुलिस ने बताया कि प्रथम जांच में उजागर हुआ है कि शुभम नशे का आदी है। वह ठेकेदारी का काम करता है। सुबह से घर न आने पर पिता ने उसे डांट दिया। शुभम को पिता का डांटना इतना बुरा लगा कि शुभम ने अपनी मोटरसाइकिल के लिए लाया गया 1 लीटर तेल से खुद पर डालकर आग लगा दी। घटना कि जांच की जा रही है।
