Fri. May 15th, 2026

बल्लीवाला फ्लाईओवर पर बाइक सवार ने बच्चे को मारी टककर, मौत

देहरादून। बल्लीवाला फ्लाईओवर के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने राह चलते बच्चे को टक्कर मार दी है। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस बच्चे को अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं, मोटर साईकिल सवार फरार हो गया।
वसंत विहार पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। बच्चे को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से घायल बच्चे को कोरोनेशन हॉस्पिटल रेफर किया गया, कोरोनेशन में उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान करन (12) पुत्र रमेश साहनी निवासी कावली रोड लक्ष्मणचौक के रूप में हुई। पुलिस मोटरसाईकिल सवार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *