Fri. May 15th, 2026

कोरोना वायरस की लंबी छलांग, आज 728 पॉजीटिव मिले, हरिद्वार 175 के साथ टॉप पर

देहरादून। राज्य में गुरुवार को कोरोना वायरस ने लंबी छलांग लगा दी। आज 728 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। हरिद्वार में सबसे अधिक 175 लोग पॉजीटिव पाए गए। जबकि, दूसरे नंबर पर देहरादून में 150 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17277 हो गई है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 5215 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 11775 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 228 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। 15975 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 150, अल्मोड़ा 44, बागेश्वर 14, चमोली में 01, चम्पावत में 03, हरिद्वार में 175, नैनीताल में 122, पौड़ी गढ़वाल में 03, पिथौरागढ़ में 38, रुद्रप्रयाग में 07, टिहरी गढ़वाल में 49, ऊधमसिंहनगर 77 और उत्तरकाशी में 45 मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *