Wed. May 6th, 2026

महानगर के 913 बूथों पर सुनी गई ‘मोदी के मन की बात’

देहरादून। भाजपा महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मोदी के मन की बात सुनी। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के चर्चित कार्यक्रम मन की बात के लिए महानगर कार्यकारिणी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। इसी व्यवस्था के तहत सभी 913 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। विधायक हरबंस कपूर, ख़ज़ान दास आदि ने भी कार्यक्रम सुना।

महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट नेहरू कॉलोनी बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेते हैं और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए खुद को तैयार करते हैं। महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के हजारों कार्यकर्ताओं ने सुना। भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि करोड़ों देशवासी भी प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम को पसंद करते हैं।

प्रभारी देंगे बूथ का फीडबैक

महानगर भाजपा ने कार्यक्रम के लिए 913 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया था। प्रभारी अपने-अपने बूथ के कार्यकर्ताओं से बात कर कार्यक्रम का फीडबैक लेकर संगठन को देंगे, ताकि भविष्य में इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के सुझावों को शामिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed