Tue. May 5th, 2026

सेल्फी के चक्कर 22 वर्षीय युवक ने गवांई जान, 8 किमी दूर रायपुर में मिला शव

देहरादून। मालदेवता से आगे नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में 22 वर्षीय युवक बह गया। नदी के तेज बहाव के कारण उसे संभालने का मौका नहीं मिला और उसकी जान चली गई। पुलिस ने 8 किलोमीटर दूर रायपुर स्टेडियम के आगे पुल के नीचे से शव बरामद किया। मृतक की पहचान टर्नर रोड क्लेमनटाउन निवासी शुभम पुत्र पूरण गौतम के रूप में हुई।


क्लेमनटाउन के कुछ लोग रविवार को मूर्ति विसर्जन के लिए मालदेवता गए थे। शुभम भी उनके साथ था। मूर्ति विसर्जन के शुभम नदी में सेल्फी लेने के लिए उतरा। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह नदी में बह गया। सूचना पर सीओ नेहरू कॉलोनी पल्लवी त्यागी भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह व वरिष्ठ उप निरीक्षक रायपुर अजय रावत ने पुलिस बल व आवश्यक उपकरणों के नदी के किनारे-किनारे शुभम की तलाश शुरू की। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इसी बीच स्थानीय लोगों ने बताया कि एक लड़का रायपुर स्टेडियम से आगे पुल के नीचे बहता दिखाई दिया है। पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर नदी के किनारे-किनारे शुभम की तलाश की। लगभग एक किलोमीटर नीचे नदी किनारे शव अटका दिखाई दिया। उस रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed