Thu. Sep 3rd, 2026

समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय दो दिन के लिए बंद, अकाउंटेंट मिला कोरोना पॉज़िटिव

देहरादून। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मयूर विहार में कार्यरत अकाउंटेंट कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। अकाउंटेंट को दून अस्पताल (कोविड सेंटर) में भर्ती कराया गया है। वहीं, समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
मयूर विहार स्थित समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक और प्राथमिक दोनों की कार्यालय मंगलवार व बुधवार को बंद रहेंगे। इन दो दिनों में कार्यालय को सैनिटाइज किया जाएगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी आशा रानी पैन्यूली ने इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा है। वहीं, बाहरी लोगों को आवाजाही कार्यालय खुलने पर गुरुवार को भी बंद रहेगी।
पैन्यूली ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए समग्र शिक्षा अभियान प्राथमिक व माध्यमिक दोनों कार्यालयों को सैनिटाइज करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *