Thu. Sep 3rd, 2026

10 लाख रुपए की स्मैक के साथ 2 गिरफ्तार, लंबे समय से कर रहे थे काला कारोबार

देहरादून। दो स्मैक तस्करों को नेहरू कालोनी पुलिस ने 10 लाख रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सीओ नेहरू कालोनी पल्लवी त्यागी ने बताया कि दो स्मैक तस्करों को जोगीवाला चैकिंग बैरियर पर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अभिषेक कुमार भाटिया उर्फ नीटू (उम्र 29) निवासी नेशविला रोड और शिवम अरोड़ा (उम्र 25) निवासी चुक्खुवाला मौहल्ला के रूप में हुई। स्मैक खरीदने के लिए दोनों अभिषेक भाटिया की स्विफ्ट डिजायर कार 31अगस्त की सुबह फतेहगंज बरेली गए, वहां पर मामू नाम के व्यक्ति से स्मैक लेकर देहरादून आ रहे थे। सीओ ने कहा कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति काफी समय से देहरादून में स्मैक तस्करी का काम कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *