Wed. Apr 29th, 2026

मंदिर से चोरी करने वाले शातिर को पुलिस ने दबोचा

देहरादून। सरस्वती विहार मंदिर से रुपए चोरी करने वाले शातिर चोर को नेहरू कालोनी पुलिस गिरफ्तार किया है। मंदिर के दानपात्र से एक सितंबर को चोरी हुई थी।
पंचम सिंह बिष्ट निवासी सरस्वती विहार अजबपुर ने थाना नेहरू कॉलोनी में तहरीर दी थी। सरस्वती शिव शक्ति मंदिर से रात में अज्ञात चोर ने मंदिर के दानपात्र से रुपए चोरी कर लिए हैं। एक सितंबर को सुबह पंडित जी मंदिर में आए तो दानपात्र से रुपए चोरी होने की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से पुलिस ने अजबपुर फाटक के पास रेलवे पटरी से आरोपी मयंक उर्फ नोनू (19) निवासी लोअर नत्थनपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसीलिए उसने सरस्वती विहार शिव शक्ति मंदिर दानपात्र से रुपए चोरी किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed