Sun. Apr 26th, 2026

उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव का आंकड़ा हुआ 24629, आज मिले 668 नए केस, देहरादून में सबसे ज्यादा 235

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 24629 हो गया है। आज रविवार को 668 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले। देहरादून में सबसे अधिक 235 नए सामने आए हैं।
उत्तराखंड में वर्तमान में 7640 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 16573 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 341 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत मामला चुकी है। जबकि, 14167 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 235, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 06, चमोली में 18, चम्पावत में 00, हरिद्वार में 103, नैनीताल में 39, पौड़ी गढ़वाल में 38, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 31, टिहरी गढ़वाल में 54, ऊधमसिंहनगर 69 और उत्तरकाशी में 65 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *