Thu. Sep 3rd, 2026

विधायक महेश नेगी मामले में पीड़िता ने कहा, जांच अधिकारी बदलो, एसएसपी को लिखा पत्र

देहरादून। दुष्कर्म के आरोपी विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, पीड़िता ने मामले की जांच कर रही अधिकारी को बदलने की मांग की है। इसके लिए पीड़िता ने एसएसपी को पत्र लिखा है।
पीड़िता ने जांच अधिकारी नीमा रावत पर आरोप लगाया है कि विधायक की पत्नी ने जब मेरे खिलाफ तहरीर दी थी उस वक्त नीमा रावत मुझे क्वरानटीन फार्म भरने का झूठ बोलकर थाने ले गई थी। मैं जब थाने पहुंची तो वहां बहुत सारे लोग इकट्ठा थे। थाने में मुझ पर विधायक से समझौता कराने के लिए दवाब डाला गया। जांच अधिकारी नीमा रावत ने यहां तक कहा कि विधायक को बुलाकर दोनों की बातचीत करवा देते हैं। मैंने जब समझौते से इंकार किया तो पुलिस ने थाने के पीछे की दीवार फांदकर हमें घर छोड़ा। मुझसे और मेरे भाई से कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। पीड़िता ने कहा कि नीमा रावत ने पहले ही उन पर समझौता कराने का दवाब बनाया था, इसलिए वह मामले में सही जांच करेंगी, उन्हें इसकी उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा है कि विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज हुआ है, उसकी जांच नीमा रावत के बजाय दूसरे अधिकारी या दूसरी एजेंसी से कराई जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *