Sat. Apr 25th, 2026

कोरोना पॉज़िटिव: 7 सितंबर को 807 नए मरीज, सूबे में आंकड़ा हुआ 25436.. देहरादून आज भी टॉप पर

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का कुल आंकड़ा सोमवार 25436 हो गया है। प्रदेशभर में आज सोमवार को 807 नए कोरोना पॉज़िटिव मरीज मिले हैं।। देहरादून में सबसे अधिक 241 नए सामने आए हैं।
उत्तराखंड में वर्तमान में 7965 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 17046 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 348 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 12834 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

जिलावार चिन्हित हुए मरीज

देहरादून में 241, अल्मोड़ा 13, बागेश्वर 07, चमोली में 12, चम्पावत में 19, हरिद्वार में 73, नैनीताल में 142, पौड़ी गढ़वाल में 84, पिथौरागढ़ में 07, रुद्रप्रयाग में 15, टिहरी गढ़वाल में 41, ऊधमसिंहनगर 118 और उत्तरकाशी में 35 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *