Thu. Apr 23rd, 2026

एबीवीपी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान.. आज हुआ शुभारंभ, 20 सितंबर तक चलेगा

देहरादून। एबीवीपी का ऑनलाइन सदस्यता अभियान आज से शुरू हो गया है। परिषद के करणपुर कार्यालय से अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।

परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत ने कहा कि 11 से 20 सितंबर तक देशभर में सदस्यता अभियान चलेगा। उत्तराखंड प्रांत में भी अभियान शुरू हो गया है। महानगर मंत्री अश्विनी पांडे ने कहा कि परिषद कार्यकर्ता को रोना काल में भी छात्र छात्राओं की मदद कर रहे हैं। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। अभियान शुरू करने के अवसर पर विभाग संगठन मंत्री विक्रम फर्स्वाण, गढ़वाल छात्रा प्रमुख तान्या वालिया, विभाग संयोजक हिमांशु, जिला संयोजक विशाल सिंह, महानगर संगठन मंत्री नागेन्द्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सागर तोमर, राहुल चौहान, दयाल बिष्ट, कुलदीप, विपिन भट्ट, सूरज चंद आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *