Wed. Apr 22nd, 2026

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नदी डूबा

देहरादून। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नहाते समय नदी में डूब गया। पुलिस ने युवक को ढूंढने का काफी प्रयास किया। लेकिन, उसका कुछ पता नहीं चल पाया। नदी में बहे युवक की पहचान आशीष रावत पुत्र वीरेंद्र रावत निवासी कोल्हूपानी नंदा की चौकी प्रेमनगर देहरादून के रूप में हुई।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को आशीष रावत अपने दोस्तों आशीष सती निवासी भाऊवाला सेलाकुई, अजय गुसाईं निवासी ठाकुरपुर प्रेमनगर, नवीन सिंह निवासी बाबूगढ़ विकासनगर के साथ जूड्डो में पिकनिक मनाने गए थे। जूड्डो के पास यमुना में नहाते समय आशीष रावत डूब गया है। घटना की सूचना मिलने पर विकासनगर के कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यमुना में लापता आशीष की तलाश के लिए सर्च अभियान गया। लेकिन, कुछ पता नहीं चल पाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *