Wed. Apr 22nd, 2026

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी में मिलेंगी कंगना रनौत

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बाद अभिनेत्री रविवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाली हैं। बताया जा रहा है कि कंगना मुंबई से जाने से पहले राज्यपाल से मिलकर उन्हें राज्य सरकार के साथ चल रहे तनाव को लेकर अवगत कराना चाहती हैं। वह रविवार की शाम 4.30 बजे राज्यपाल से मिलेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार 14 सितंबर को कंगना को शहर से बाहर जाना है। हालांकि, सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण उनकी यात्रा के बारे में खुलासा नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच तनाव तब शुरू हुआ जब उन्होंने मुंबई शहर की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से की। इसके बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कथित तौर पर कहा था कि अभिनेत्री को मुंबई में रहने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना के बीच तीखी टिप्पणियां होने के बाद बीएमसी ने उनके ऑफिस की इमारत में तोड़फोड़ की। इसी दौरान कंगना 9 सितंबर को केंद्र सरकार की ओर से दी गई वाई-प्लस सुरक्षा के बीच मुंबई पहुंची थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *