Tue. Apr 21st, 2026

मां के डांटने पर 15 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून। मां की डांट से एक 15 वर्षीय किशोर इतना नाराज हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। किशोर के इस कदम में घर में कोहराम मच गया। रात की घटना होने के कारण अभी पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका है।
मामला मालसी के निकट होटल जेबीआर के पास का है। उद्देश्य सिंह को मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर उद्देश्य ने घर के बाहर बने बाथरूम को बंद कर चुन्नी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों ने पड़ोसी की सहायता से बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उद्देश्य को फंदे से नीचे उतारा। उसे मैक्स अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *