राज्यभर में आज मिले 1391 कोरोना पॉजीटिव नए मरीज, आंकड़ा हुआ 34407, देहरादून आज भी टॉप पर
देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार (आज) को 1391 नए कोरोना पॉजीटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 34407 पहुंच गया है। देहरादून में सबसे ज्यादा 421 नए सामने आए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर उधम सिंह नगर में 318 नए मरीज चिन्हित हुए।
उत्तराखंड में वर्तमान में 10739 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 23085 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 438 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 12611 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीज
देहरादून में 421, अल्मोड़ा 00, बागेश्वर 00, चमोली में 07, चम्पावत में 23, हरिद्वार में 219, नैनीताल में 226, पौड़ी गढ़वाल में 38, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 27, टिहरी गढ़वाल में 31, ऊधमसिंहनगर 214 और उत्तरकाशी में 51 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
आज 11 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की मौत भी हुई है।
