Sat. Apr 25th, 2026

चकराता के बाजारों में अब रविवार को साप्ताहिक बंदी, दून के बाजारों में रविवार को खुलेंगी दुकानें

देहरादून। चकराता क्षेत्र के बाजारों में अब रविवार को होगी साप्ताहिक बन्दी रहेगी यानी अब वहां रविवार को बाजार बंद रहेंगे। अब तक चकराता के बाजारों में बुधवार को साप्ताहिक बन्दी होती थी।
दूसरी तरफ, देहरादून के जिन बाजारों में रविवार को साप्ताहिक बन्दी रहती है, वहां अब आवश्यक वस्तुओं की दुकानें रविवार को भी खुली रहेंगी। सैलून व नाई की दुकान भी रविवार की इन बाजारों खुली रहेंगी। जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को इसके आदेश किए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि चकराता क्षेत्र में एसडीएम की संस्तुति पर बुधवार के बजाय रविवार को साप्ताहिक बन्दी का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *