Sat. Apr 25th, 2026

सैनिक आश्रित कर सकेंगे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन, लाने होंगे मूल दस्तावेज

देहरादून। जनपद देहरादून के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक विधवाओं/आश्रितों के लिए छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। छात्रवृत्ति उत्तराखंड सैनिक पुनर्वास संस्था की ओर से दी जाती है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी देहरादून कर्नल (सेवानिवृत्त) डीके कौशिक ने बताया कि वर्ष 2020-2021 की छात्रवृत्ति के आवेदन पत्रों का निशुल्क वितरण व जमा करने की प्रक्रिया 25 सितम्बर 2020 से शुरू की जायेगी। आवेदन पत्र प्राप्त करने से पूर्व भूतपूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवाएं अपने पिछली कक्षा में प्राप्त अंकों का प्रतिशत सुनिश्चित कर लें, जो जिला सैनिक कल्याण कार्यालय नोटिस बोर्ड पर चस्पा हैं। आवेदन पत्र जमा करते समय सभी मूल दस्तावेज लाने आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि इजीनियरिंग व मेडिकल कोर्सेज के आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर है। इंजीनियरिंग कोर्स के अलावा अन्य सभी कोर्सेज के आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *