Thu. Sep 3rd, 2026

अकेले देहरादून में साढ़े 10 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज, नहीं थम रही रफ्तार

देहरादून। सूबे का देहरादून जनपद कोरोना संक्रमण के मामले में पहले पायदान पर है। इसमें भी देहरादून शहर की स्थिति बदतर होती जा रही है। अकेले देहरादून में संक्रमितों का आंकड़ा 10685 पहुंच गया है। देहरादून शहर में ही सर्वाधिक मरीज है।
रविवार यानी आज भी देहरादून में 408 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव अाई है। वर्तमान में 4247 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि, 6162 कोरोना पॉजिटिव मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। आज भी 1236 सैंपल जांच के लिए भेजे गये हैं। जनपद में हालांकि, विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में लोगों की सामुदायिक निगरानी की जा रही है। आज भी 3369 लोगों को फाॅलोअप किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से होम क्वारेंनटीन किये गये लोगों को फोन के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। रविवार को 4509 लोगों को फोन माध्यम से सर्विलांस किया गया। लेकिन, इन सब उपायों के बाबजूद कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ ही रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *