Thu. Sep 3rd, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म और गर्भपात, दुष्कर्मी के साथ ही एक युवती भी गिरफ्तार

देहरादून। नाबालिग लड़की से बलात्कार और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने दुष्कर्मी के साथ ही एक युवती को भी गिरफ्तार किया है। युवती पर नाबालिग का गर्भपात कराने का आरोप है।
पीड़िता ने पटेल नगर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर में बताया गया कि मन्नुगंज देहरादून निवासी कादिल (19) वर्ष 2019 से पीड़िता का शारीरिक शोषण कर रहा था। 2019 में ही पीड़िता के गर्भवती होने के पर दून विहार जाखन देहरादून निवासी तूलिका बुड़ाकोटी (26) ने उसे दवाइयां खिलाकर गर्भपात किया। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों कादिल व तूलिका बुड़ाकोटी को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *