69 साल के हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, सादगी से मनाया जन्मदिन

देहरादून। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज 69 वर्ष के हो गए हैं। सोमवार को अपने मुनिस्पिल रोड़ स्थित निजी आवास पर सादगी के साथ उन्होंने जन्मदिन मनाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।
महाराज के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिन्तकों ने महाराज को बुके भेंटकर बधाई दी।
महाराज को शुभकामनायें देने वालों में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, कुलदीप कुमार, सह मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष झबरेडा़ मानवेन्द्र चौधरी, पंकज भट्ट, गुलाब सिंह, दिगम्बर नेगी, बालेश्वर पाल, ऋषिराज डबराल, अभिमन्यु कुमार, डीएस गुसाईं, पूर्व पार्षद सरदार जीवन सिंह, डा. शहरोज खान, निजी सचिव सतेन्द्र सजवाण, सुरेश कुमार, पीआरओ राय सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी निशीथ सकलानी, भजन सिंह दानू, राजन रावत, वीरेन्द्र सिंह रावत आदि शामिल थे।