सुबह सुबह जेल से 8 कैदी फरार, मचा हड़कंप
देहरादून। हरिद्वार के रोशनाबाद में बनाई गई अस्थाई जेल आज सुबह सुबह 8 कैदी फरार हो गए। कैदियों के फरार होने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को करीब सप्ताहभर अस्थाई जेल में रखा जाता है। इसलिए हरिद्वार रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। सिडकुल थाना अध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि 8 कैदी फरार हुए हैं। फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर के घर फायरिंग करने और एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोप में भी शामिल हैं। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
