Thu. Sep 3rd, 2026

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत, 30 वर्षीय युवक की मौत

देहरादून। सेलाकुई में माया कालेज के सामने स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरे की हालत गंभीर है, उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार उज्ज्वल (30) पुत्र बालेश यादव निवासी हरिपुर सेलाकुई और बाइक सवार आकाश (19) पुत्र संतराम निवासी पीठवाली गली सेलाकुई के वाहन आपस में टकरा गए। दुर्घटना की सूचना पर चीता पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल मेडिकेयर इलाज के लिए गई। जहां डाक्टरों ने उज्ज्वल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकाश की स्थिति खराब होने पर डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *