Mon. Aug 31st, 2026

हत्या के 4 और आरोपी पुलिस ने दबोचे, दो पहले से जेल में, निशानदेही पर डांडा और राड बरामद

बरोटीवाला निवासी 21 वर्षीय वाजिद को अफजाल, क्रांति सिंह और उक्त चारों ने मिलकर बेरहमी से पीटा था। अस्पताल में वाजिद की मौत हो गई। 9 अक्टूबर को वाजिद की मां इमराना की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

देहरादून। खेड़ा इंटर कालेज विकासनगर के पास दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या के 4 और आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। सभी को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल डंडा और रॉड बरामद की है। वहीं, दो आरोपी पहले से ही जेल में हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आजाद उर्फ मोनी (19) पुत्र आबिद निवासी बुलाकीवाला, मोहसीन (19) पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकीवाला, फैजान (23) पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकीवाला शाद आलम (19) पुत्र नसीम अहमद निवासी बुलाकीवाला के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि बरोटीवाला निवासी 21 वर्षीय वाजिद को अफजाल, क्रांति सिंह और उक्त चारों ने मिलकर बेरहमी से पीट दिया था। अस्पताल में वाजिद की मौत हो गई। गए 9 अक्टूबर को वाजिद की मां इमराना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अब तक 6 आरोपियों को पकड़ चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *