कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पहुंचा 56493, आज मिले 423 नए मरीज, 18 की मौत
–देहरादून में सबसे ज्यादा 150 नए मरीज मिले, जबकि, चमोली में आज नहीं मिला नया मरीज यानी आज का आंकड़ा शून्य
देहरादून। सूबे में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 56493 हजार तक पहुंच गया है। आज 423 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज चिन्हित हुए हैं। देहरादून में सबसे ज्यादा 150 नये मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, चमोली में आज कोई नया मरीज नहीं मिला। वहां आज का आंकड़ा शून्य रहा। हालांकि, आज भी वायरस संक्रमण से राज्य में 18 लोगों की मौत हुई है।
उत्तराखंड में वर्तमान में 5682 एक्टिव केस हैं, इनका इलाज चल रहा है। जबकि, 49631 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 814 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत हो चुकी है। जबकि, 15986 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 150, अल्मोड़ा 49, बागेश्वर 08, चमोली में 00, चम्पावत में 05, हरिद्वार में 37, नैनीताल में 62, पौड़ी गढ़वाल में 28, पिथौरागढ़ में 12,, रुद्रप्रयाग में 17, टिहरी गढ़वाल में 12, ऊधमसिंहनगर 22 और उत्तरकाशी में 21 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
