अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय पौड़ी चार दिन के बंद
-अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय में छह नवम्बर को मृतक आश्रितों की काउंसलिंग हैं, उसे नहीं किया गया है रद, सोशल फिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए होगी काउंसलिंग
देहरादून (Dehradun)। अपर निदेशक (additional director) प्राथमिक शिक्षा (primary education) गढ़वाल मंडल पौड़ी के कार्यालय (office) में एक कर्मचारी (employee) कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया। इसके बाद चार दिन के लिए कार्यालय को बंद (office closed) कर दिया गया है। प्रभारी अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा एसपी खाली ने कार्यालय बंद रखने के आदेश (order) जारी किए हैं।
खाली ने बताया कि कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर संक्रमण से बचाव व सुरक्षा को देखते हुए कार्यालय बंद किया गया है। गुरुवार छह नवंबर से नौ नवंबर कर कार्यालय बंद रहेगा। कार्यालय को सैनि टा इज किया जाएगा, उसके बाद ही कार्यालय खुलेगा।
उन्होंने कहा कि छह नवम्बर को मृतक आश्रितों की काउंसलिंग हैं, उसे रद नहीं किया गया है। केंद्र व सरकार के निर्देशों के आधार पर सामाजिक दूरी का पालन करा ते हुए काउंसलिंग कराई जाएगी।
