Sat. Nov 7th, 2026

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली में निधन

देहरादून। सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना भाजपा विधायक गणेश जोशी ने ट्वीट कर दी है। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना कोरोना संक्रमित थे। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम साँस ली।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विधायक जीना की पत्नी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके परिजन व समर्थक उस दुख से उबर भी नहीं पाए थे कि अचानक विधायक जीना के निधन की खबर आ गयी। उनके निधन की दुखद खबर से लोग सदमे में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, विधायक गणेश जोशी आदि ने विधायक जीना के निधन पर गहरा दुख जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *