केदारनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद, बाबा केदार की डोली उखीमठ के लिए रवाना
-कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की डोली शीत कालीन प्रवास उखीमठ (ukkhimath) के लिए रवाना। छह महीने उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर (onkareshwar temple ukkhimath) में होगी भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना
शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। केदारनाथ मंदिर (kedarnatn temple) के कपाट शीतकाल (closed for winter) के लिए बंद हो गए हैं। कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की डोली शीत कालीन प्रवास उखीमठ (ukkhimath) के लिए रवाना हुई। अब छह महीने उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर (onkareshwar temple ukkhimath) में भगवान केदारनाथ की पूजा अर्चना होगी।
भैयादूज (bhaiya duj) पर सोमवार सुबह विधि विधान के साथ बाबा केदारनाथ के स्वयम्भू लिंग को बर्फवारी के बीच समाधि दी गई। इसके साथ ही धाम के कपाट विधिवत 6 माह के लिए बन्द कर दिए गए हैं। इस पावन मौके पर उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi Aditya Nath) व उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत (cm trivendra Singh rawat) सहित हजारों भक्त मन्दिर परिषर में मौजूद थे।
आर्मी बैंड की धुन पर रवाना हुई बाबा की डोली
सोमवार प्रातः 6:30 पर बाबा की पंचमुखी चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल उखीमठ के लिए आर्मी बैंड (army band) की धुन पर रवाना हुई। उखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदारनाथ 6 प्रवास पर रहेंगे।
18 नवंबर को होंगे विराजमान
सोमवार को डोली अपने पहले पड़ाव पर रामपुर पहुंचेगी। मंगलवार 17 नवम्बर को डोली काशी विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी। 18 नवंबर बुधवार को बाबा केदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगे।
