उत्तराखंड के चार धामों में बर्फबारी, राज्य के अन्य हिस्सों में हुई बारिश
-रविवार रात को केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फवारी (snowfall) हुई, मैदानी क्षेत्रों में बारिश
शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। भगवान् केदारनाथ (kedarnatn) के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने से रविवार रात को मौसम ने करवट (wether change) बदली। रविवार रात को उत्तराखंड के चारों धाम केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री सहित ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फवारी (snowfall) हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (cm trivendra Singh rawat) और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi Aditya Nath) ने केदारनाथ धाम में बर्फवारी का आनंद लिया।
रविवार रात को जहां राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में बारिश (raining) हुई। रात की मैदानी क्षेत्रों में रात को शुरू हुई हल्की बारिश सुबह तक चली।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार (आज) को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी, देहरादून और अल्मोड़ा में तीन हजार मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फ गिरने की संभावना है।
