छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि बढ़ाए सरकार, मुख्यमंत्री लें संज्ञान
-अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष संजय भाटिया और प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने की मांग। समाज कल्याण विभाग की ओर से एससी/एसटी/ओबीसी व आर्थिक रूप से पिछड़े छात्र छात्राओं को दी जाती है छात्रवृत्ति
देहरादून (dehradun)। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन (SC/st teachers association) उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष (state president) संजय भाटिया (Sanjay bhatiya) और प्रांतीय महामंत्री (state secretary) जितेंद्र सिंह बुटोइया (jitendra Singh butoiya) ने समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि को 31 दिसंबर तक बढ़ाने (expensed the date of scholarship) की मांग की है। एसोसिएशन की ओर से मांग को लेकर मुख्यमंत्री के समाज कल्याण सचिव की ज्ञापन प्रेषित (send the gyapan ( किए गया है।
प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि विद्यालयी शिक्षा विभाग में छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के आवेदन की तिथि 15 नवंबर को समाप्त हो चुकी है। जबकि विद्यालयों में बहुत ही कम संख्या में छात्र-छात्राओं के आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध हो सके हैं। अभिभावक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र के साथ ही बैंक में खाता न खुलने की समस्या से अवगत करवा रहे हैं। इसलिए आवेदन तिथि को बढ़ाया जाना नितांत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री को लेना चाहिए संज्ञान
बुटोइया ने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल संज्ञान लेकर छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि को संशोधित कर आगे बढ़ाना चाहिए। यह छात्रवृत्ति अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ी जाति, दिव्यांग व आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं को दी जाती है।
