Sun. Apr 19th, 2026

कवियित्री तारा पाठक की लोरी: मेरी गुड़िया रानी का, प्यारा सा झूला होगा.. फूलों का हिंडोला होगा..

तारा पाठक
कवियित्री/समाजसेविका
वर्सोवा, मुंबई, महाराष्ट्र
———————————————–

लोरी
—————

मेरी गुड़िया रानी का
प्यारा सा झूला होगा।
फूलों का हिंडोला होगा।

कलियों का श्रृंगार करेगी।
भँवरे सा गुंजार करेगी।

झिलमिल नैंनों की ज्योति है।
अधरों संग खिलते दो मोती हैं।

ठुमक-ठुमक मेरे अँगना में
छोटे-छोटे कदम धरेगी।

सुमन परी के पंख लगाकर
आसमान की सैर करेगी।

तारों का खिलौना होगा।
चंदा का बिछौना होगा।

मेरी गुड़िया रानी का
प्यारा सा झूला होगा।
फूलों का हिंडोला होगा।
———————————————–

सर्वाधिकार सुरक्षित।
प्रकाशित…..21/11/2020
नोट: 1. उक्त रचना को कॉपी कर अपनी पुस्तक, पोर्टल, व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक, ट्विटर व अन्य किसी माध्यम पर प्रकाशित करना दंडनीय अपराध है।

2. “शब्द रथ” न्यूज पोर्टल का लिंक आप शेयर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *