राजधानी के राजपुर रोड, बिंदाल सहित 6 शराब के ठेके सील, डीएम ने दिए आदेश
-राजधानी देहरादून में करोड़ों रुपए की बकाया देनदारी वाले विदेशी शराब के ठेके बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने इसके आदेश जारी किए हैं।
देहरादून (dehradun)। राजधानी देहरादून में विदेशी शराब के 6 ठेके (wine shop) सील (seal) किए गए हैं। इन ठेकों ने वर्तमान फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत से ही राजस्व समय पर नहीं दिया। करोड़ों रुपए का राजस्व बकाया होने पर आबकारी विभाग ने आज सीलिंग की कार्रवाई की।
विदेशी शराब की जिन दुकानों को सील किया गया है, उनमें राजपुर रोड, बिंदाल चौक, कारगी चौक, रायपुर, सर्वे चौक और जाखन शामिल है। आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी मिली है कि राजस्व जमा न करने की वजह से कई शराब के ठेकों पर कार्रवाई की जा सकती है।
डीएम ने जारी किए कैंसिलेशन के आदेश
विदेशी शराब की दुकानों प्रतिभूति व मासिक अधिभार जमा न होने के चलते जिलाधिकारी (DM) डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव (Dr Ashish Kumar Srivastava) ने 6 दुकानों का कैंसिलेशन आदेश जारी किए। इसके बाद दुकानों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले उधमसिंहनगर में भी दुकानों को कैंसिल किया गया था। बाद में 9 दुकानें दोबारा खुलवा दी गई थी।
