Wed. Jun 3rd, 2026

मुख्यमंत्री ने मदन कौशिक को दी अहम जिम्मेदारी

-विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों का मुख्यमंत्री की ओर से मदन कौशिक देंगे जवाब

देहरादून (dehradun)। मुख्यमंत्री के विश्वासपात्र कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक (Madan Kaushik) का रुतबा निरंतर बढ़ ही रहा है। उत्तराखंड सरकार के शासकीय प्रवक्ता के साथ ही अब कौशिक को विपक्ष का जवाब देने की भी जिम्मेदारी दे दी गई है। विधानसभा में विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले सवालों का जवाब कौशिक ही देंगे।
गौरतलब है कि 21 दिसम्बर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (cm trivendra Singh rawat) के विभागों से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब व संसदीय कार्यो को निपटाने का जिम्मा नगर विकास मंत्री मदन कौशिक को सौंपा है। मदन कौशिक शासकीय प्रवक्ता भी है। सदन में कार्रवाई के दौरान उठाए जाने वाले सवालों के जवाब सीएम की ओर से मदन कौशिक देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *