Mon. Apr 20th, 2026

आईएमए पासिंग आउट परेड शनिवार को, डायवर्ट रहेगा यातायात

-आईएमए पासिंग आउट परेड को देखते हुए डाइवर्ट किया गया यातायात

-सभी भारी वाहन शनिवार सुबह 6.45 से 12.45 बजे तक नए यातायात प्लान के तहत होंगे संचालित

देहरादून (dehradun)। शनिवार (कल) को आईएमए (Indian military academy) की पासिंग आउट परेड (passing out pared) को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात डायवर्ट (traifik daivart) किया है। पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान (New traifik plan) तैयार किया है। साथ ही लोगों से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए चौपहिया वाहन का प्रयोग कम से कम करते हुये दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें।

इस तरह रहेगा नया ट्रैफिक प्लान

-परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा व आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा

-बल्लूपुर से आने वाले सभी यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बेरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा

-प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डाइवर्ट कर रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पण्डितवाडी की ओर जा सकेगा

-विकासनगर/पांवटा साहिब की ओर से देहरादून आने वाले भारी वाहनों को हऱर्बटपुर/धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास ओर डाइवर्ट किया जायेगा। उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए देहरादून की ओर जा सकेगा

-सहसपुर, सेलाकुई से आने वाले सभी भारी वाहनों को धूलकोट तिराहा से सिंगनीवाला होते हुए शिमला बाईपास की ओर भेजा जायेगा

-देहरादून से विकासनगर हरर्बटपुर जाने वाले भारी वाहनों को कमला पैलेस/शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर सेंट ज्यूड्स चौक होते हुए धर्मावाला/विकासनगर की तरफ भेजा जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *