Mon. Apr 20th, 2026

जमीन बेचने के नाम पर गढ़वाल निवासी महिला से धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

-जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति ने 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ली। मोथरोवाला निवासी आरोपी मनोज बिष्ट को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

देहरादून (dehradun)। जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के एक आरोपी को थाना नेहरू कालोनी (Nehru colony police station) पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट (court) में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी गत जुलाई से फरार चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मोथरोवाला निवासी मनोज बिष्ट (Manoj bisht) ने ग्राम मैखुरा कर्णप्रयाग चमोली निवासी मीना देवी (Meena Devi) पत्नी बलवंत सिंह को मोथरो वाला में जमीन दिलवाई। 14 लाख रुपए में जमीन का सौदा तय हुआ, उसके बाद मीना देवी के नाम जमीन की रजिस्ट्री करा दी गई। लेकिन, जब मीना देवी जमीन कब्जा लेने गई तो उनके होश उड़ गए, वहां पता चला कि जिस जमीन को उन्होंने 14 लाख रुपए में खरीदा है, वह किसी और व्यक्ति की है। मनोज बिष्ट ने जमीन के नाम पर धोखाधड़ी कर उनसे 14 लाख रुपए हड़प लिए हैं। इस पर मीना देवी ने 29 जुलाई को नेहरू कालोनी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मनोज बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। उसकी भनक लगते ही मनोज बिष्ट अपने घर से फरार हो गया। पुलिस ने बिष्ट के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन, वह हाथ नहीं आया। तभी से वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोठरो वाला से मनोज बिष्ट की गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *