उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 90 हजार के पार, आज मिले 317 नए मरीज
देहरादून में सबसे ज्यादा 128 नए मरीज चिन्हित हुए। जबकि, जनपद रुद्रप्रयाग में सबसे कम मात्र 02 नए मरीज मिले। जबकि,बागेश्वर में आज कोई भी नया मरीज नहीं मिला।
देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 90 हजार के पार हो गया है। मंगलवार 317 नए मरीज चिन्हित हुए हैं। जबकि, 06 पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona positive in uttrakhand) का कुल आंकड़ा 90167 हो गया है।
देहरादून में आज सबसे ज्यादा (corona positive in dehradun today) 128 नए मरीज मिले। जबकि, रुद्रप्रयाग में सबसे कम 02 नया मरीज चिन्हित हुये। राज्य में (Uttarakhand) वर्तमान में 5256 एक्टिव केस (activ case) हैं, इनका इलाज चल रहा है। 1495 लोगों की अब तक संक्रमण से मौत (death) हो चुकी है। जबकि, 14804 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
जिलावार चिन्हित हुए मरीजों की संख्या इस प्रकार रही। देहरादून में 128, अल्मोड़ा 06, बागेश्वर 00, चमोली में 05, चम्पावत में 11, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 48, पौड़ी गढ़वाल में 12, पिथौरागढ़ में 25, रुद्रप्रयाग में 02, टिहरी गढ़वाल में 12, ऊधमसिंहनगर 08 और उत्तरकाशी में 38 नए मरीज चिन्हित हुए हैं।
