Tue. Apr 21st, 2026

नर्सिंग स्टाफ की भर्ती के मानकों में होगा बदलाव, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

देहरादून (dehradun)। उत्तराखंड में नर्सिंग स्टाफ (nurseries staff) की भर्ती के मानकों में बदलाव (change the roles) किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) ने भर्ती के मानकों में संशोधन के निर्देश दिए हैं। संशोधन को कैबिनेट में लाया जाएगा। कैबिनेट में पास होने के बाद मानकों में बदलाव हो जाएगा। बदलाव का अधिक से अधिक युवाओं को भर्ती में शामिल किए जाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगारों के ज्ञापन का संज्ञान लेकर सचिव स्वास्थ्य (health secretary) को निर्देश दिए हैं। कहा कि संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर आगामी कैबिनेट में लाया जाए। जिससे नर्सिंग की भर्ती में मानकों में आवश्यक संशोधन किया जा सके।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश के बाद राज्य में 1200 से ज्यादा पदों पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की जानी है। लेकिन, भर्ती के लिए 30 बेड के अस्पताल से एक साल के अनुभव व फार्म 16 की अनिवार्यता के कारण कई नर्सिंग प्रशिक्षित भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी परेशानी से मुख्यमंत्री को अवगत कराने के लिए उन्हें ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में मानकों में ढील देने की मांग की गई थी।

यह होंगे बदलाव

-30 बेड के अस्पताल में एक साल के अनुभव की हटाई जाएगी

-फार्म 16 की अनिवार्यता समाप्त की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *