उत्तराखंड पहुंची कोविशिल्ड वैक्सीन की 92,500 डोज
देहरादून (dehradun)। केन्द्र सरकार (central government) की ओर से उत्तराखंड को कोविड-19 के टीकाकरण (covid-19 vaccination) के लिए दी गई कोविशिल्ड वैक्सीन की 92,500 डोज बुधवार को मिल गई है। आज देहरादून एयरपोर्ट (dehradun airport) पर वैक्सीन की खेप पहुंच गई।
गौरतलब है कि 16 जनवरी से शुरू हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के लिए कोविड-19 की वैक्सीन की 1 लाख 13 हजार डोज उत्तराखंड को दी गई थी। पहले चरण में हेल्थ वर्कर्स को टीके लगाए जा रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की उत्तराखंड को 92,500 वैक्सीन दी है।मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) ने वैक्सीन की अतिरिक्त खेप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ हर्षवर्धन का आभार जताया है।
